एडवांस्ड विनिर्माता
अपने ग्राहकों को यू.के. का बाज़ार उपलब्ध कराना
एडवांस्ड एक वस्त्र निर्माता और फैशन प्रबन्ध प्रदाता है। खुदरा-पूर्व सेवाओं की पूरी किस्में प्रदान करते हुए वस्त्र क्षेत्र हमारी विशेषता है, खुदरा-पूर्व सेवाओं में गुणवत्ता नियंत्रण और प्रेस करने तथा आर्डर की पूर्ति और वितरण सम्मिलित है।
एडवांस्ड ने अपनी सूचना प्रौद्योगिकी और प्रबंध प्रणाली में निवेश किया है ताकि विदेशी उत्पादक मालगोदाम और प्रशासन से संबंधित नियत लागत के बिना यू.के. बाज़ार में सप्लाई कर सकें। अब बस केवल बिक्री एजेंटों की जरूरत है – बाकी सब प्रबंध हम कर सकते हैं!
व्यक्तिगत सेवा सुनिश्चित करने के लिए हमारे सभी ग्राहक एक समर्पित लेखा प्रबंधकर्त्ता के साथ सौदा करते हैं। इसके अलावा, एडवांस्ड की सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली निम्नलिखित उपलब्ध कराती है:
- कार्य की प्रगति (WIP) का लेखा-जोखा रोज़ाना ई-मेल से उपलब्ध कराया जाता है
- माल सुपुर्दगी का प्रमाण 72 घण्टे के अंदर ई-मेल द्वारा उपलब्ध कराया जाता है
- ग्राहक द्वारा बताए गए स्थल पर सुपुर्दगी की पुष्टि इंटरनेट द्वारा की जाती है
वस्त्र प्रसंस्करण और वितरण के लिए अत्यधिक व्यस्त समय में क्षमता
एडवांस्ड यू.के. के सबसे बड़े वस्त्र निर्माताओं में से एक है और फैशन उद्योग में हमारे अनुभव का अर्थ है कि हम अत्यधिक व्यस्त समय के दौरान मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन को बढ़ाने का काफी अनुभव रखते हैं। हमारी कंपनी का उद्देश्य 'वायदा पूरा करना' है और हम यह भली-भांति सुनिश्चित करते हैं कि हम अपने ग्राहकों के लिए वर्ष के व्यस्ततम समय के दौरान भी इस वायदे को निभाएं।




